ये कहानी जुर्म की दुनिया की वह काली परछाई है, जिसके असर ने सबकी नींद उड़ा दी थी | एक शहर में एक पुलिस थाना था | थाने में अक्सर स्थानीय लोग समस्या लेकर आते रहते थे और उनका समाधान आसानी से हो जाया करता था, क्योंकि शहर की आबादी बहुत कम थी और यहाँ के लोग भी शांति के साथ जीवन जीना पसंद करते थे |